रामनवमी पर ‘राममय’ पटना, डाक बंगला चौराहा पहुंचेगी 52 झांकियां

5-7 लाख श्रद्धालु होंगे शामिल, 1500 जवान तैनात; 500 सीसीटीवी-10 ड्रोन से हाईटेक निगरानी

पटना में 52 शोभायात्रा डाक बंगला चौराहा होकर गुजरेगी। डाकबंगला को इस बार भव्य तरीके से सजाया गया है। शोभायात्रा के स्वागत के लिए मंच सजकर तैयार हैं।

पूरा इलाका एलईडी लाइट्स, लेजर इफेक्ट और डिजिटल मैपिंग से रोशन है। आसपास की इमारतों पर डिजिटल मैपिंग के जरिए भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का सजीव प्रदर्शन किया जा रहा है, जो श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभव दे रहा है।

कुछ ही देर में बिहार के राज्यपाल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित तमाम अतिथि डाकबंगला चौराहा पहुंचेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार बतौर शोभायात्रा संयोजक इस आयोजन का नेतृत्व कर रहे हैं। वे दो दिन पहले ही पटना पहुंचकर तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं।

आयोजकों के अनुसार, डाक बंगला चौराहा और महावीर मंदिर के आसपास 5 से 7 लाख श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन और श्रद्धालु इस आयोजन में भाग ले रहे हैं।

दूधिया रोशनी से जगमग डाक बंगला चौराहा।
दूधिया रोशनी से जगमग डाक बंगला चौराहा।

ड्रोन से पुष्प वर्षा, सांस्कृतिक झलकियों से सजेगी शोभायात्रा

इस बार शोभायात्रा में तकनीक और परंपरा का अनोखा संगम दिखेगा। ड्रोन के माध्यम से मुख्य मंच और शोभायात्रा पर गुलाब और गेंदे के फूलों की वर्षा की जाएगी। पटना के खाजपुरा, बोरिंग रोड, कंकड़बाग और चौक से 52 शोभायात्राएं निकलकर डाक बंगला चौराहा पहुंचेंगी।

झांकियों में अयोध्या के साधु-संत, दक्षिण भारत के वाद्य यंत्र वादक, बनारस का डमरू दल, गंगा आरती टीम, मुंबई के प्रसिद्ध बैंड और झारखंड के नृत्य दल शामिल होंगे और अपनी प्रस्तुति देंगे। यह विविधता ही इस आयोजन को राष्ट्रीय स्वरूप प्रदान कर रही है।

डिजिटल मैपिंग के जरिए भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का सजीव प्रदर्शन किया गया।
डिजिटल मैपिंग के जरिए भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का सजीव प्रदर्शन किया गया।

20-25 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण

चौराहे के मुख्य स्थल पर भगवान श्रीराम, भगवान शिव और वीर हनुमान की 20-25 फीट ऊंची विशाल प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। फाइबर और मिट्टी से बनी ये मूर्तियां बेहद सजीव और आकर्षक हैं। पहली बार इतने भव्य स्तर पर प्रतिमाओं का प्रदर्शन किया जा रहा है, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

डाकबंगला चौराहे पर बजरंगबली की 20-25 फीट ऊंची प्रतिमा बनाई गई।
डाकबंगला चौराहे पर बजरंगबली की 20-25 फीट ऊंची प्रतिमा बनाई गई।

शोभायात्राओं का होगा सम्मान

हर वर्ष की तरह इस बार भी नितिन नवीन और अन्य अतिथि विभिन्न अखाड़ों और झांकियों के संचालकों को ‘पाग’ (पगड़ी) और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करेंगे।

मुख्य मंच पर राज्य और देश की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहेंगी। इनमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा सहित कई केंद्रीय मंत्री और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

साथ ही प्रसिद्ध अभिनेता एवं सांसद अरुण गोविल (रामायण में भगवान राम की भूमिका) और भोजपुरी के लोकप्रिय कलाकार एवं सांसद मनोज तिवारी की उपस्थिति आयोजन को विशेष बनाएगी।

हाईटेक सुरक्षा: 500 CCTV, 10 ड्रोन और 1500 जवान तैनात

भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। गर्मी को देखते हुए 20 से अधिक मेडिकल कैंप और वाटर स्टेशन (प्याऊ) भी लगाए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

  • Related Posts

    सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज का नाम बदला:अब माता सीता मेडिकल कॉलेज कहलाएगा; 4700 करोड़ का लोन लेगी सरकार; सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    सीतामढ़ी के मेडिकल कॉलेज का नाम बदलकर अब ‘माता सीता मेडिकल कॉलेज’ किया जाएगा। वहीं अरवल, शेखपुरा समेत राज्य के कई जिलों में सरकार ने केंद्रीय विद्यालय खोलने का फैसला…

    हाजीपुर में निशांत पर बुलडोजर से बरसाए गए फूल:कार्यकर्ता बोले- बिहार के अगले CM होंगे; चंपारण से शुरू होगी सद्भाव यात्रा

    बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आज से ‘सद्भाव यात्रा’ पर हैं। वैशाली में कार्यकर्ताओं ने निशांत पर बुलडोजर से फूल बरसाए। इस दौरान रथ में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    NEET छात्रा मौत-रेप केस, CBI की धीमी जांच पर फटकार:5 महीने बाद भी जांच अधूरी, POCSO कोर्ट ने दिया डेडलाइन; परिवार को ₹2.5 लाख मुआवजा

    NEET छात्रा मौत-रेप केस, CBI की धीमी जांच पर फटकार:5 महीने बाद भी जांच अधूरी, POCSO कोर्ट ने दिया डेडलाइन; परिवार को ₹2.5 लाख मुआवजा

    सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज का नाम बदला:अब माता सीता मेडिकल कॉलेज कहलाएगा; 4700 करोड़ का लोन लेगी सरकार; सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज का नाम बदला:अब माता सीता मेडिकल कॉलेज कहलाएगा; 4700 करोड़ का लोन लेगी सरकार; सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    हाजीपुर में निशांत पर बुलडोजर से बरसाए गए फूल:कार्यकर्ता बोले- बिहार के अगले CM होंगे; चंपारण से शुरू होगी सद्भाव यात्रा

    हाजीपुर में निशांत पर बुलडोजर से बरसाए गए फूल:कार्यकर्ता बोले- बिहार के अगले CM होंगे; चंपारण से शुरू होगी सद्भाव यात्रा

    पटना- युवक की हत्या, अशोक राजपथ पर प्रदर्शन-आगजनी:भतीजी से छेड़छाड़ के विरोध पर चाचा का मर्डर, पत्नी बोली- पति के सीने पर बैठकर गला काटा

    पटना- युवक की हत्या, अशोक राजपथ पर प्रदर्शन-आगजनी:भतीजी से छेड़छाड़ के विरोध पर चाचा का मर्डर, पत्नी बोली- पति के सीने पर बैठकर गला काटा

    नीतीश ने छोड़ा CM हाउस, 7 सर्कुलर रोड शिफ्ट हुए:

    नीतीश ने छोड़ा CM हाउस, 7 सर्कुलर रोड शिफ्ट हुए:

    विष्णुपद-महाबोधि मंदिर में CM ने की पूजा:ई-रिक्शा से घूमकर कॉरिडोर का काम देखा; नालंदा में कहा- बेटियां जब तक घर नहीं पहुंचेंगी, पुलिस जागती रहेगी

    विष्णुपद-महाबोधि मंदिर में CM ने की पूजा:ई-रिक्शा से घूमकर कॉरिडोर का काम देखा; नालंदा में कहा- बेटियां जब तक घर नहीं पहुंचेंगी, पुलिस जागती रहेगी