रामनवमी की शोभा यात्रा- दरभंगा में अजगर लपेटकर निकले भक्त

रामनवमी की शोभा यात्रा- दरभंगा में अजगर लपेटकर निकले भक्त

पटना समेत पूरे बिहार में रामनवमी धूमधूम से मनाई जा रही है। सुबह से मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी थी। अब रामनवमी की शोभायात्रा निकाली जा रही है। दरभंगा में अजगर लपेटकर भक्त निकले तो मुजफ्फरपुर में 351 फीट लंबा तिरंगा लहराया गया। शोभायात्रा में महिलाएं भगवा पगड़ी पहनकर डांस कर रही हैं।

इससे पहले महावीर मंदिर में देर रात से भक्तों की लंबी लाइन रही। रात 2 बजे खोले गए, इसके बाद आरती हुई।

मंदिर में श्रीराम के जन्मोत्सव को लेकर ड्रोन से फूल बरसाए गए। महावीर मंदिर में अबतक 2 लाख भक्तों ने दर्शन किए हैं, इस साल 4 लाख भक्तों के जुटने का अनुमान है।

राजवंशी नगर के पंचरूपी मंदिर में अबतक करीब 50 हजार भक्तों ने दर्शन किया है। एसके पूरी पार्क में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। मुजफ्फरपुर के गरीबनाथ मंदिर में सुबह 5 बजे से ही जलाभिषेक के लिए लोग पहुंच रहे हैं।

दरभंगा के केवटी के विधायक डॉ मुरारी मोहन झा गदा लिए।

पटना में 52 शोभा यात्रा निकलेगी

रामनवमी पर शाम को सभी जिलों में शोभा यात्राएं निकाली जाएंगी। राजधानी में 52 शोभा यात्राएं निकलेंगी। इन शोभायात्राओं को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पाग और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करेंगे।

डाक बंगला में सबसे बड़ा आयोजन है, जहां से सभी शोभायात्रा गुजरेंगी। यहां मुख्य मंच बनाया गया है। आयोजकों के अनुसार, डाक बंगला चौराहा और महावीर मंदिर के आसपास 5 से 7 लाख श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।

इस दौरान राज्यपाल सैयद अता हसनैन, मुख्यमंत्री नीतीश, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा सहित तमाम NDA के नेता मौजूद रहेंगे। प्रसिद्ध टीवी धारावाहिक रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता और सांसद अरुण गोविल भी शामिल होंगे। सांसद मनोज तिवारी भी रहेंगे।

  • Related Posts

    सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज का नाम बदला:अब माता सीता मेडिकल कॉलेज कहलाएगा; 4700 करोड़ का लोन लेगी सरकार; सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    सीतामढ़ी के मेडिकल कॉलेज का नाम बदलकर अब ‘माता सीता मेडिकल कॉलेज’ किया जाएगा। वहीं अरवल, शेखपुरा समेत राज्य के कई जिलों में सरकार ने केंद्रीय विद्यालय खोलने का फैसला…

    हाजीपुर में निशांत पर बुलडोजर से बरसाए गए फूल:कार्यकर्ता बोले- बिहार के अगले CM होंगे; चंपारण से शुरू होगी सद्भाव यात्रा

    बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आज से ‘सद्भाव यात्रा’ पर हैं। वैशाली में कार्यकर्ताओं ने निशांत पर बुलडोजर से फूल बरसाए। इस दौरान रथ में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    NEET छात्रा मौत-रेप केस, CBI की धीमी जांच पर फटकार:5 महीने बाद भी जांच अधूरी, POCSO कोर्ट ने दिया डेडलाइन; परिवार को ₹2.5 लाख मुआवजा

    NEET छात्रा मौत-रेप केस, CBI की धीमी जांच पर फटकार:5 महीने बाद भी जांच अधूरी, POCSO कोर्ट ने दिया डेडलाइन; परिवार को ₹2.5 लाख मुआवजा

    सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज का नाम बदला:अब माता सीता मेडिकल कॉलेज कहलाएगा; 4700 करोड़ का लोन लेगी सरकार; सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज का नाम बदला:अब माता सीता मेडिकल कॉलेज कहलाएगा; 4700 करोड़ का लोन लेगी सरकार; सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    हाजीपुर में निशांत पर बुलडोजर से बरसाए गए फूल:कार्यकर्ता बोले- बिहार के अगले CM होंगे; चंपारण से शुरू होगी सद्भाव यात्रा

    हाजीपुर में निशांत पर बुलडोजर से बरसाए गए फूल:कार्यकर्ता बोले- बिहार के अगले CM होंगे; चंपारण से शुरू होगी सद्भाव यात्रा

    पटना- युवक की हत्या, अशोक राजपथ पर प्रदर्शन-आगजनी:भतीजी से छेड़छाड़ के विरोध पर चाचा का मर्डर, पत्नी बोली- पति के सीने पर बैठकर गला काटा

    पटना- युवक की हत्या, अशोक राजपथ पर प्रदर्शन-आगजनी:भतीजी से छेड़छाड़ के विरोध पर चाचा का मर्डर, पत्नी बोली- पति के सीने पर बैठकर गला काटा

    नीतीश ने छोड़ा CM हाउस, 7 सर्कुलर रोड शिफ्ट हुए:

    नीतीश ने छोड़ा CM हाउस, 7 सर्कुलर रोड शिफ्ट हुए:

    विष्णुपद-महाबोधि मंदिर में CM ने की पूजा:ई-रिक्शा से घूमकर कॉरिडोर का काम देखा; नालंदा में कहा- बेटियां जब तक घर नहीं पहुंचेंगी, पुलिस जागती रहेगी

    विष्णुपद-महाबोधि मंदिर में CM ने की पूजा:ई-रिक्शा से घूमकर कॉरिडोर का काम देखा; नालंदा में कहा- बेटियां जब तक घर नहीं पहुंचेंगी, पुलिस जागती रहेगी