पटना- युवक की हत्या, अशोक राजपथ पर प्रदर्शन-आगजनी:भतीजी से छेड़छाड़ के विरोध पर चाचा का मर्डर, पत्नी बोली- पति के सीने पर बैठकर गला काटा

पटना में घर में घुसकर अपराधियों ने पति-पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में मो. नवाज (30) की मौत हो गई है। पत्नी नाजिया परवीन की हालत गंभीर है। उसे PMCH में भर्ती कराया गया है।

पत्नी ने बताया, हम घर में सोए थे। आंख खुली तो एक लड़का चाकू लेकर पति के सीने पर बैठा था। उसने उनका गला काट दिया। मैं बचाने गई तो मेरे ऊपर पर भी हमला कर दिया।

मृतक के बड़े भाई ने बताया, “सत्यम नाम का लड़का बेटी को स्कूल आते-जाते परेशान करता था। कल उसने घर पर पत्थर फेंका था। हमने उसे पकड़कर समझाया था। इसके बाद उसने हत्या कर दी।”

घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर बॉडी रखकर करीब दो घंटे आगजनी की। परिजनों का कहना है कि जबतक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी। तब तक हम लोग का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

नवाज लालबाग स्थित सरफराज आलम के मकान में किराए से रह रहा था। ये हमला बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर पर किया गया है। मोहम्मद नवाज आलम पटना के एक मॉल में सेल्समैन था। घटना शनिवार सुबह अशोक राजपथ स्थित लालबाग इलाके का है।

वहीं, पोस्टमार्टम के बाद नवाज की बॉडी घर पर लाई गई। जिसके बाद करीब 500 लोग मृतक के घर के बाहर जुट गए और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। करीब 1 घंटे से अशोक राजपथ पर जाम लगा है। पुलिस लोगों को समझाने का काम कर रही है।

घायल नाजिया ने बताया, ‘मैं और मेरे पति घर में सोए थे। सुबह के करीब 7 बजे होंगे। एक युवक चाकू लेकर हमारे कमरे में घुस आया। उसने दरवाजा कैसे खोला ये मुझे नहीं पता। उसने आते ही मेरे पति की छाती पर बैठकर उनका गला काट दिया।

मैं अपनी 2 साल की बच्ची को साइड करके उस युवक को पकड़ने लगी। खून से लथपथ होने के चलते वो फिसल कर भाग रहा था। भागने के दौरान उसने मुझे भी गर्दन और हाथ पर चाकू मार दिया। मैं पूरी कोशिश के साथ उसको पकड़ने में लगी थी।

तकरीबन 5 मिनट तक शोर मचाकर संघर्ष करती रही, लेकिन इसी बीच वो हाथ छुड़ाकर फरार हो गया। तब तक बिल्डिंग के सभी लोग शोर सुनने के बाद आने लगे। युवक की उम्र महज 16 से 18 साल के बीच होगी।’

भाई नौखेज आलम ने बताया, “मेरी बेटी स्कूल में पढ़ती थी। एक लड़का उसे परेशान करता था। वो मुझे डर के मारे इसके बारे में नहीं बताती थी। उसके दोस्तों ने बताया कि एक लड़का उसे टॉर्चर कर रहा था।

1-2 बार उसने घर पर भी पत्थर फेंका था। कल शाम को भी पत्थर फेंका था। मैं देखने गया तो वो भाग गया। मैंने उसे पीछा किया। पकड़कर मैंने पूछा कि तुम्हारा नाम क्या है।”

उसने कहा- “सत्यम। मैंने पूछा पत्थर क्यों मारा। वो मुझे धक्का देकर वहां से भाग गया। उसी ने आज भाई के परिवार पर हमला किया है।”

आसपास के लोगों ने बताया, घटना सुबह 7 बजे के आसपास की है। नवाज के घर से चिल्लाने की आवाज सुनकर हम मौके पर पहुंचे। दरवाजे पर खून पसरा देखा। दरवाजा खुला था। अंदर नवाज की लाश पड़ी थी।

नवाज की पत्नी नाजिया परवीन भी खून से लथपथ थी। इसके बाद हम लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके

टाउन DSP-1 राजेश रंजन ने बताया, हमला करने वाले लड़के की पहचान हो गई है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस छापेमारी में लगी है। हमला क्यों किया गया इसे लेकर परिवार के लोगों से बात कर रहे हैं।

अपराधी की गिरफ्तारी के बाद मामला पूरी तरह से साफ हो पाएगा। अभी महिला का PMCH में इलाज चल रहा है। पति की बॉडी को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

  • Related Posts

    NEET छात्रा मौत-रेप केस, CBI की धीमी जांच पर फटकार:5 महीने बाद भी जांच अधूरी, POCSO कोर्ट ने दिया डेडलाइन; परिवार को ₹2.5 लाख मुआवजा

    एक चर्चित NEET छात्रा मौत और रेप मामले में अदालत ने CBI की धीमी जांच पर कड़ी नाराज़गी जताई है। POCSO कोर्ट ने कहा कि घटना को लगभग 5 महीने…

    सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज का नाम बदला:अब माता सीता मेडिकल कॉलेज कहलाएगा; 4700 करोड़ का लोन लेगी सरकार; सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    सीतामढ़ी के मेडिकल कॉलेज का नाम बदलकर अब ‘माता सीता मेडिकल कॉलेज’ किया जाएगा। वहीं अरवल, शेखपुरा समेत राज्य के कई जिलों में सरकार ने केंद्रीय विद्यालय खोलने का फैसला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    NEET छात्रा मौत-रेप केस, CBI की धीमी जांच पर फटकार:5 महीने बाद भी जांच अधूरी, POCSO कोर्ट ने दिया डेडलाइन; परिवार को ₹2.5 लाख मुआवजा

    NEET छात्रा मौत-रेप केस, CBI की धीमी जांच पर फटकार:5 महीने बाद भी जांच अधूरी, POCSO कोर्ट ने दिया डेडलाइन; परिवार को ₹2.5 लाख मुआवजा

    सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज का नाम बदला:अब माता सीता मेडिकल कॉलेज कहलाएगा; 4700 करोड़ का लोन लेगी सरकार; सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज का नाम बदला:अब माता सीता मेडिकल कॉलेज कहलाएगा; 4700 करोड़ का लोन लेगी सरकार; सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    हाजीपुर में निशांत पर बुलडोजर से बरसाए गए फूल:कार्यकर्ता बोले- बिहार के अगले CM होंगे; चंपारण से शुरू होगी सद्भाव यात्रा

    हाजीपुर में निशांत पर बुलडोजर से बरसाए गए फूल:कार्यकर्ता बोले- बिहार के अगले CM होंगे; चंपारण से शुरू होगी सद्भाव यात्रा

    पटना- युवक की हत्या, अशोक राजपथ पर प्रदर्शन-आगजनी:भतीजी से छेड़छाड़ के विरोध पर चाचा का मर्डर, पत्नी बोली- पति के सीने पर बैठकर गला काटा

    पटना- युवक की हत्या, अशोक राजपथ पर प्रदर्शन-आगजनी:भतीजी से छेड़छाड़ के विरोध पर चाचा का मर्डर, पत्नी बोली- पति के सीने पर बैठकर गला काटा

    नीतीश ने छोड़ा CM हाउस, 7 सर्कुलर रोड शिफ्ट हुए:

    नीतीश ने छोड़ा CM हाउस, 7 सर्कुलर रोड शिफ्ट हुए:

    विष्णुपद-महाबोधि मंदिर में CM ने की पूजा:ई-रिक्शा से घूमकर कॉरिडोर का काम देखा; नालंदा में कहा- बेटियां जब तक घर नहीं पहुंचेंगी, पुलिस जागती रहेगी

    विष्णुपद-महाबोधि मंदिर में CM ने की पूजा:ई-रिक्शा से घूमकर कॉरिडोर का काम देखा; नालंदा में कहा- बेटियां जब तक घर नहीं पहुंचेंगी, पुलिस जागती रहेगी