भास्कर एनालिसिस बेमौसम बारिश बढ़ाएगी महंगाई, रसोई का बिगड़ेगा बजट:दाल-रोटी से लेकर प्याज-तेल तक महंगा होगा, 6% कम होगी मानसून की बारिश

बुधवार को पटना-गोपालगंज समेत 10 जिलों में बारिश हुई। 38 जिलों में आंधी और बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बारिश से गेहूं की फसल खराब हुई है।

इससे पहले 20-21 मार्च को आए आंधी-तूफान और ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी थी। कृषि विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 12 जिलों में 2,06,658 हेक्टेयर में लगी फसलें तबाह हो गईं, 33% से अधिक नुकसान हुआ है।

बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान के चलते आने वाले दिनों में महंगाई बढ़ेगी। आटा-दाल से लेकर प्याज-तेल तक महंगा होगा। मानसून की बारिश भी 6% कम हो सकती है।

राज्य के कई हिस्सों में गेहूं और चना जैसी रबी फसल पक कर तैयार थी, लेकिन बेमौसम बारिश और तेज पछुआ हवाओं ने गिरा दिया। कई जगहों पर फसल सड़ी और काली पड़ी है। इस वजह से बाजार में दलहन, तिलहन, मक्का, प्याज, सब्जी और आम के उत्पादन पर बुरा असर पड़ा है। इससे कीमतों में वृद्धि हो सकती है।

पटना के फुलवारी के किसान अजीत कुमार ने कहा, ‘प्याज, चना, मसूर की फसल बर्बाद हो गई। अब पैदावार कम होगी तो दाम बढ़ना तय है। जिन्होंने जितनी अधिक खेती की उनको उतना अधिक नुकसान हुआ है।’

सुभाष पासवान ने कहा, ‘दलहन की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। दवा-खाद में लगाया पूरा पैसा डूब गया। प्याज की फसल बैठी ही नहीं, घाटा बहुत ज्यादा हो गया, कमाई क्या होगी।’

खगड़िया के कन्हैयाचक के किसान संतोष कुमार ने कहा, ‘मेरी मक्का और गेहूं दोनों फसल बर्बाद हो गई। ढाई बीघा में मक्का और डेढ़ बीघा में गेहूं की खेती थी। बहुत से किसानों की फसल बर्बाद हुई है। सरकार नुकसान का आकलन कर मुआवजा दे।’

मक्का की फसल बर्बाद होने से मेरी 30 हजार से ज्यादा की पूंजी चली गई। आंधी-बारिश से पूरी फसल जमीन पर सो गई। सरकार मुआवजा दे ताकि बच्चों का भरण-पोषण कर सकूं।- सत्तार यादव, मधेपुरा के किसान

बेगूसराय के बछवाड़ा के किसान विपिन राय ने कहा, ‘बारिश-आंधी से आलू, गेहूं बर्बाद हो गया। ठेका, बटैया पर खेती किए थे। किसान योगेंद्र राय ने कहा, ‘आम और लीची के मंजर झड़ गए। सब बर्बाद हो गया है।’

पटना जिला के पुनपुन में आम के बड़े बागान हैं। यहां आम की खेती कर रहे किसान सुनील सिंह ने कहा, ‘हम लोग मौसम की मार झेल रहे हैं। इस बार आम के मंजर तो खूब आए, लेकिन बारिश और तेज हवा से झर गए।’

उन्होंने कहा, ‘अगर मौसम फिर बिगड़ा तो टिकोले भी गिर जाएंगे। इनकी मजबूती के लिए दवा का छिड़काव करवा रहे हैं। इस बार आम कम होगा और महंगा मिलेगा। मैं प्याज के बीज भी उगाता हूं। आंधी से फसल खराब हो गई। अब अगले सीजन में बंगाल से प्याज के बीज लाना होगा।’

भास्कर एनालिसिसबेमौसम बारिश बढ़ाएगी महंगाई, रसोई का बिगड़ेगा बजट:दाल-रोटी से लेकर प्याज-तेल तक महंगा होगा, 6% कम होगी मानसून की बारिश
भास्कर एनालिसिस
बेमौसम बारिश बढ़ाएगी महंगाई, रसोई का बिगड़ेगा बजट:दाल-रोटी से लेकर प्याज-तेल तक महंगा होगा, 6% कम होगी मानसून की बारिश
  • Related Posts

    सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज का नाम बदला:अब माता सीता मेडिकल कॉलेज कहलाएगा; 4700 करोड़ का लोन लेगी सरकार; सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    सीतामढ़ी के मेडिकल कॉलेज का नाम बदलकर अब ‘माता सीता मेडिकल कॉलेज’ किया जाएगा। वहीं अरवल, शेखपुरा समेत राज्य के कई जिलों में सरकार ने केंद्रीय विद्यालय खोलने का फैसला…

    हाजीपुर में निशांत पर बुलडोजर से बरसाए गए फूल:कार्यकर्ता बोले- बिहार के अगले CM होंगे; चंपारण से शुरू होगी सद्भाव यात्रा

    बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आज से ‘सद्भाव यात्रा’ पर हैं। वैशाली में कार्यकर्ताओं ने निशांत पर बुलडोजर से फूल बरसाए। इस दौरान रथ में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    NEET छात्रा मौत-रेप केस, CBI की धीमी जांच पर फटकार:5 महीने बाद भी जांच अधूरी, POCSO कोर्ट ने दिया डेडलाइन; परिवार को ₹2.5 लाख मुआवजा

    NEET छात्रा मौत-रेप केस, CBI की धीमी जांच पर फटकार:5 महीने बाद भी जांच अधूरी, POCSO कोर्ट ने दिया डेडलाइन; परिवार को ₹2.5 लाख मुआवजा

    सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज का नाम बदला:अब माता सीता मेडिकल कॉलेज कहलाएगा; 4700 करोड़ का लोन लेगी सरकार; सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज का नाम बदला:अब माता सीता मेडिकल कॉलेज कहलाएगा; 4700 करोड़ का लोन लेगी सरकार; सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    हाजीपुर में निशांत पर बुलडोजर से बरसाए गए फूल:कार्यकर्ता बोले- बिहार के अगले CM होंगे; चंपारण से शुरू होगी सद्भाव यात्रा

    हाजीपुर में निशांत पर बुलडोजर से बरसाए गए फूल:कार्यकर्ता बोले- बिहार के अगले CM होंगे; चंपारण से शुरू होगी सद्भाव यात्रा

    पटना- युवक की हत्या, अशोक राजपथ पर प्रदर्शन-आगजनी:भतीजी से छेड़छाड़ के विरोध पर चाचा का मर्डर, पत्नी बोली- पति के सीने पर बैठकर गला काटा

    पटना- युवक की हत्या, अशोक राजपथ पर प्रदर्शन-आगजनी:भतीजी से छेड़छाड़ के विरोध पर चाचा का मर्डर, पत्नी बोली- पति के सीने पर बैठकर गला काटा

    नीतीश ने छोड़ा CM हाउस, 7 सर्कुलर रोड शिफ्ट हुए:

    नीतीश ने छोड़ा CM हाउस, 7 सर्कुलर रोड शिफ्ट हुए:

    विष्णुपद-महाबोधि मंदिर में CM ने की पूजा:ई-रिक्शा से घूमकर कॉरिडोर का काम देखा; नालंदा में कहा- बेटियां जब तक घर नहीं पहुंचेंगी, पुलिस जागती रहेगी

    विष्णुपद-महाबोधि मंदिर में CM ने की पूजा:ई-रिक्शा से घूमकर कॉरिडोर का काम देखा; नालंदा में कहा- बेटियां जब तक घर नहीं पहुंचेंगी, पुलिस जागती रहेगी