PATNA के पटन देवी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

PATNA शारदीय नवरात्र का पहला दिन आज, 9 साल बाद 10 दिनों तक होगी मां दुर्गा की उपासना

आज से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो रही है। नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप माता शैलपुत्री पूजा हो रही है। बिहार के सभी देवी मंदिरों में सुबह से भक्तों की भीड़ दिखाई दे रही है। पटना के प्रसिद्ध पटन देवी मंदिर के बाहर भी भक्तों की लंबी कतार है। मंदिर आने वाले रास्ते को भी सजाया गया है।

आज आश्विन शुक्ल प्रतिपदा में कलश स्थापना होगी। इस बार नवरात्र 10 दिन का होगा। पूरे 9 साल बाद इस वर्ष चतुर्थी तिथि दो दिन होने से 10 दिन तक देवी माता की उपासना होगी।

नवरात्र के पहले दिन का महत्व

शारदीय नवरात्र के पहले दिन माता शैलपुत्री पूजा की जाती है। गजकेसरी, बुधादित्य, शुक्ल, ब्रह्म योग और भद्र राजयोग में माता दुर्गा का आगमन हाथी पर हो रहा है। देवी भागवत पुराण के अनुसार देवी मां को हाथी पर आगमन शुभ, समृद्धि, आर्थिक उन्नति और विकास लाने वाला माना गया है।

नवरात्र में कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

प्रतिपदा तिथि: देर रात 01:28 बजे तक हस्त नक्षत्र: दोपहर 11:35 बजे से पुरे दिन शुक्ल योग: रात्रि 08:58 बजे तक शुभ योग मुहूर्त: प्रातः 07:09 बजे से 08:41 बजे तक अभिजित मुहूर्त: दोपहर 11:18 बजे से 12:07 बजे तक चर-लाभ-अमृत मुहूर्त: दोपहर 11:43 बजे से शाम 04:16 बजे तक।

बड़ी पटन देवी मंदिर का पौराणिक इतिहास और महत्व

पटना की बड़ी पटन देवी मंदिर भारत के 51 शक्तिपीठों में से एक है। यहां देवी सती की दाहिनी जंघा गिरी थी। इस मंदिर में काले पत्थर से बनी महालक्ष्मी, महासरस्वती और महाकाली की मूर्तियां स्थापित है। इन मूर्तियों को सतयुग का बना माना जाता है।

पटन देवी मंदिर के योनी हवन कुंड को लेकर मान्यता है कि यह हवन कुंड माता सती का पाताल लोक से सीधा संबंध स्थापित करता है। यही कारण है कि इस हवन कुंड में डाली गई सामग्री सीधे पाताल लोक में चली जाती है।

मान्यता है कि यह मंदिर पटना शहर की रक्षा करता है, इसीलिए इसे रक्षिका भगवती पटनेश्वरी के नाम से भी जाना जाता है। 1912 में पटन देवी के नाम पर ही बिहार की राजधानी का नाम पटना रखा गया था।

patna

  • Related Posts

    सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज का नाम बदला:अब माता सीता मेडिकल कॉलेज कहलाएगा; 4700 करोड़ का लोन लेगी सरकार; सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    सीतामढ़ी के मेडिकल कॉलेज का नाम बदलकर अब ‘माता सीता मेडिकल कॉलेज’ किया जाएगा। वहीं अरवल, शेखपुरा समेत राज्य के कई जिलों में सरकार ने केंद्रीय विद्यालय खोलने का फैसला…

    हाजीपुर में निशांत पर बुलडोजर से बरसाए गए फूल:कार्यकर्ता बोले- बिहार के अगले CM होंगे; चंपारण से शुरू होगी सद्भाव यात्रा

    बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आज से ‘सद्भाव यात्रा’ पर हैं। वैशाली में कार्यकर्ताओं ने निशांत पर बुलडोजर से फूल बरसाए। इस दौरान रथ में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    NEET छात्रा मौत-रेप केस, CBI की धीमी जांच पर फटकार:5 महीने बाद भी जांच अधूरी, POCSO कोर्ट ने दिया डेडलाइन; परिवार को ₹2.5 लाख मुआवजा

    NEET छात्रा मौत-रेप केस, CBI की धीमी जांच पर फटकार:5 महीने बाद भी जांच अधूरी, POCSO कोर्ट ने दिया डेडलाइन; परिवार को ₹2.5 लाख मुआवजा

    सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज का नाम बदला:अब माता सीता मेडिकल कॉलेज कहलाएगा; 4700 करोड़ का लोन लेगी सरकार; सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज का नाम बदला:अब माता सीता मेडिकल कॉलेज कहलाएगा; 4700 करोड़ का लोन लेगी सरकार; सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    हाजीपुर में निशांत पर बुलडोजर से बरसाए गए फूल:कार्यकर्ता बोले- बिहार के अगले CM होंगे; चंपारण से शुरू होगी सद्भाव यात्रा

    हाजीपुर में निशांत पर बुलडोजर से बरसाए गए फूल:कार्यकर्ता बोले- बिहार के अगले CM होंगे; चंपारण से शुरू होगी सद्भाव यात्रा

    पटना- युवक की हत्या, अशोक राजपथ पर प्रदर्शन-आगजनी:भतीजी से छेड़छाड़ के विरोध पर चाचा का मर्डर, पत्नी बोली- पति के सीने पर बैठकर गला काटा

    पटना- युवक की हत्या, अशोक राजपथ पर प्रदर्शन-आगजनी:भतीजी से छेड़छाड़ के विरोध पर चाचा का मर्डर, पत्नी बोली- पति के सीने पर बैठकर गला काटा

    नीतीश ने छोड़ा CM हाउस, 7 सर्कुलर रोड शिफ्ट हुए:

    नीतीश ने छोड़ा CM हाउस, 7 सर्कुलर रोड शिफ्ट हुए:

    विष्णुपद-महाबोधि मंदिर में CM ने की पूजा:ई-रिक्शा से घूमकर कॉरिडोर का काम देखा; नालंदा में कहा- बेटियां जब तक घर नहीं पहुंचेंगी, पुलिस जागती रहेगी

    विष्णुपद-महाबोधि मंदिर में CM ने की पूजा:ई-रिक्शा से घूमकर कॉरिडोर का काम देखा; नालंदा में कहा- बेटियां जब तक घर नहीं पहुंचेंगी, पुलिस जागती रहेगी