मुंगेर में DM के निर्देश पर रेड, 13 सिलेंडर जब्त:

सोई गैस ब्लैक मार्केटिंग पर प्रशासन सख्त, कमर्शियल इस्तेमाल पर कार्रवाई

मुंगेर में रसोई गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर के निर्देश पर सोमवार को जिला मुख्यालय, तारापुर और खड़गपुर अनुमंडल में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया।

इस अभियान के तहत सदर अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में मुंगेर मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में रेस्टोरेंट तथा मिठाई दुकानों सहित कुल 15 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। जांच के दौरान कई प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पाया गया, जो नियमों का उल्लंघन है।

घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाने का निर्देश

अधिकारियों ने इन प्रतिष्ठान मालिकों को तत्काल घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाने का निर्देश दिया। उन्हें भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। छापेमारी टीम में प्रखंड विकास पदाधिकारी सदर और मार्केटिंग अधिकारी भी शामिल थे।

इसी तरह का अभियान तारापुर और खड़गपुर अनुमंडल में भी चलाया गया, जहां व्यवसायियों को घरेलू गैस के दुरुपयोग से बचने की सख्त हिदायत दी गई। इस दौरान विभिन्न दुकानों से कुल 13 गैस सिलेंडर जब्त किए गए।

जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं – जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन कुछ लोग कालाबाजारी कर रहे हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और गैस की जमाखोरी या कालाबाजारी से बचने की अपील की।

जिलाधिकारी ने यह भी आश्वस्त किया कि सभी उपभोक्ताओं को गैस एजेंसियों द्वारा समय पर होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन ने संकेत दिया है कि भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे ताकि घरेलू गैस का दुरुपयोग रोका जा सके।

  • Related Posts

    सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज का नाम बदला:अब माता सीता मेडिकल कॉलेज कहलाएगा; 4700 करोड़ का लोन लेगी सरकार; सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    सीतामढ़ी के मेडिकल कॉलेज का नाम बदलकर अब ‘माता सीता मेडिकल कॉलेज’ किया जाएगा। वहीं अरवल, शेखपुरा समेत राज्य के कई जिलों में सरकार ने केंद्रीय विद्यालय खोलने का फैसला…

    हाजीपुर में निशांत पर बुलडोजर से बरसाए गए फूल:कार्यकर्ता बोले- बिहार के अगले CM होंगे; चंपारण से शुरू होगी सद्भाव यात्रा

    बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आज से ‘सद्भाव यात्रा’ पर हैं। वैशाली में कार्यकर्ताओं ने निशांत पर बुलडोजर से फूल बरसाए। इस दौरान रथ में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    NEET छात्रा मौत-रेप केस, CBI की धीमी जांच पर फटकार:5 महीने बाद भी जांच अधूरी, POCSO कोर्ट ने दिया डेडलाइन; परिवार को ₹2.5 लाख मुआवजा

    NEET छात्रा मौत-रेप केस, CBI की धीमी जांच पर फटकार:5 महीने बाद भी जांच अधूरी, POCSO कोर्ट ने दिया डेडलाइन; परिवार को ₹2.5 लाख मुआवजा

    सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज का नाम बदला:अब माता सीता मेडिकल कॉलेज कहलाएगा; 4700 करोड़ का लोन लेगी सरकार; सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज का नाम बदला:अब माता सीता मेडिकल कॉलेज कहलाएगा; 4700 करोड़ का लोन लेगी सरकार; सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    हाजीपुर में निशांत पर बुलडोजर से बरसाए गए फूल:कार्यकर्ता बोले- बिहार के अगले CM होंगे; चंपारण से शुरू होगी सद्भाव यात्रा

    हाजीपुर में निशांत पर बुलडोजर से बरसाए गए फूल:कार्यकर्ता बोले- बिहार के अगले CM होंगे; चंपारण से शुरू होगी सद्भाव यात्रा

    पटना- युवक की हत्या, अशोक राजपथ पर प्रदर्शन-आगजनी:भतीजी से छेड़छाड़ के विरोध पर चाचा का मर्डर, पत्नी बोली- पति के सीने पर बैठकर गला काटा

    पटना- युवक की हत्या, अशोक राजपथ पर प्रदर्शन-आगजनी:भतीजी से छेड़छाड़ के विरोध पर चाचा का मर्डर, पत्नी बोली- पति के सीने पर बैठकर गला काटा

    नीतीश ने छोड़ा CM हाउस, 7 सर्कुलर रोड शिफ्ट हुए:

    नीतीश ने छोड़ा CM हाउस, 7 सर्कुलर रोड शिफ्ट हुए:

    विष्णुपद-महाबोधि मंदिर में CM ने की पूजा:ई-रिक्शा से घूमकर कॉरिडोर का काम देखा; नालंदा में कहा- बेटियां जब तक घर नहीं पहुंचेंगी, पुलिस जागती रहेगी

    विष्णुपद-महाबोधि मंदिर में CM ने की पूजा:ई-रिक्शा से घूमकर कॉरिडोर का काम देखा; नालंदा में कहा- बेटियां जब तक घर नहीं पहुंचेंगी, पुलिस जागती रहेगी