इरफान खान ने नसीरुद्दीन शाह-ओम पुरी को दी थी गाली:रिटेक से हो गए थे गुस्सा, दीपक डोबरियाल ने बताया मकबूल की शूटिंग का किस्सा

विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘मकबूल’ भारतीय सिनेमा की क्लासिक फिल्मों में गिनी जाती है। शेक्सपियर के नाटक ‘मैकबेथ’ पर आधारित यह फिल्म न सिर्फ इरफान खान के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई, बल्कि ओम पुरी, नसीरुद्दीन शाह, तब्बू, पंकज कपूर और पीयूष मिश्रा जैसे दिग्गज कलाकारों के दमदार एक्टिंग के लिए भी याद की जाती है। इस फिल्म में दीपक डोबरियाल ने भी काम किया था। हाल ही में स्क्रीन के साथ बातचीत में दीपक डोबरियाल ने फिल्म ‘मकबूल’ के सेट पर बिताए पलों को शेयर किया। उन्होंने एक किस्सा बताया कि क्यों इरफान खान ने नसीरुद्दीन शाह और ओम पुरी को गाली दे दी थी। दीपक ने बताया कि जब पीयूष मिश्रा के किरदार की मौत वाले सीन की शूटिंग हो रही थी। इस सीन में ओम पुरी को ‘हवेली’ शब्द बोलना था, लेकिन उनके शब्द के उच्चारण पर सभी हंस पड़े। डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने मजाक में कहा कि इसमें पंजाबी टच आ गया है। इसके बाद ओम पुरी और नसीरुद्दीन शाह ने जानबूझकर उस शब्द को और मजाकिया अंदाज में बोलना शुरू कर दिया। दीपक ने आगे बताया कि बार-बार हंसी और रीटेक की वजह से शूटिंग अटक गई। इरफान, जो इमोशनल सीन की तैयारी में गहराई से डूबे थे, अचानक गुस्से में ओम पुरी और नसीरुद्दीन शाह को गाली दे दी। फिर तुरंत माफी मांगते हुए बोले- ‘मुझे लगा गाली देकर एक्टिंग हो जाएगी।’ इस वाकये के बाद पूरा सेट अचानक सीरियस हो गया और आखिरकार सीन सफलतापूर्वक शूट हो गया। दीपक डोबरियाल ने कहा, “उस पल के बाद किसी को और मजाक करने की हिम्मत नहीं हुई।” बता दें कि दीपक डोबरियाल हाल ही में फिल्म जुगनुमा: द फेबल में नजर आए हैं, जो इस समय सिनेमाघरों में चल रही है।

  • Related Posts

    BIHAR चुनाव से वोटों की गिनती का नया सिस्टम

    बिहार विधानसभा चुनावों में इस बार वोटों की गिनती का नया सिस्टम लागू किया गया है। चुनाव आयोग ने पारदर्शिता और तेजी सुनिश्चित करने के लिए कई तकनीकी बदलाव किए…

    एन. रघुरामन का कॉलम:‘विकसित भारत’ का मतलब बेहतर अर्थव्यवस्था के साथ अच्छी सेहत भी है

    एक वक्ता ने कहा कि ‘प्री-डायबेटिक मरीजों की उल्लेखनीय संख्या के साथ भारत में मधुमेह का जोखिम दुनिया में सर्वाधिक है। देश में कार्डियो-वेस्कुलर बीमारियों का जोखिम भी वैश्विक औसत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    NEET छात्रा मौत-रेप केस, CBI की धीमी जांच पर फटकार:5 महीने बाद भी जांच अधूरी, POCSO कोर्ट ने दिया डेडलाइन; परिवार को ₹2.5 लाख मुआवजा

    NEET छात्रा मौत-रेप केस, CBI की धीमी जांच पर फटकार:5 महीने बाद भी जांच अधूरी, POCSO कोर्ट ने दिया डेडलाइन; परिवार को ₹2.5 लाख मुआवजा

    सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज का नाम बदला:अब माता सीता मेडिकल कॉलेज कहलाएगा; 4700 करोड़ का लोन लेगी सरकार; सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज का नाम बदला:अब माता सीता मेडिकल कॉलेज कहलाएगा; 4700 करोड़ का लोन लेगी सरकार; सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    हाजीपुर में निशांत पर बुलडोजर से बरसाए गए फूल:कार्यकर्ता बोले- बिहार के अगले CM होंगे; चंपारण से शुरू होगी सद्भाव यात्रा

    हाजीपुर में निशांत पर बुलडोजर से बरसाए गए फूल:कार्यकर्ता बोले- बिहार के अगले CM होंगे; चंपारण से शुरू होगी सद्भाव यात्रा

    पटना- युवक की हत्या, अशोक राजपथ पर प्रदर्शन-आगजनी:भतीजी से छेड़छाड़ के विरोध पर चाचा का मर्डर, पत्नी बोली- पति के सीने पर बैठकर गला काटा

    पटना- युवक की हत्या, अशोक राजपथ पर प्रदर्शन-आगजनी:भतीजी से छेड़छाड़ के विरोध पर चाचा का मर्डर, पत्नी बोली- पति के सीने पर बैठकर गला काटा

    नीतीश ने छोड़ा CM हाउस, 7 सर्कुलर रोड शिफ्ट हुए:

    नीतीश ने छोड़ा CM हाउस, 7 सर्कुलर रोड शिफ्ट हुए:

    विष्णुपद-महाबोधि मंदिर में CM ने की पूजा:ई-रिक्शा से घूमकर कॉरिडोर का काम देखा; नालंदा में कहा- बेटियां जब तक घर नहीं पहुंचेंगी, पुलिस जागती रहेगी

    विष्णुपद-महाबोधि मंदिर में CM ने की पूजा:ई-रिक्शा से घूमकर कॉरिडोर का काम देखा; नालंदा में कहा- बेटियां जब तक घर नहीं पहुंचेंगी, पुलिस जागती रहेगी