पटना में जदयू MLA के कारोबारी दोस्त को मारी गोली

अपार्टमेंट की सीढ़ियों पर छिपे थे; पीछे से आवाज दी, मुड़ते ही 5 राउंड फायरिंग की

पटना में जेडीयू विधायक श्याम रजक के करीबी को अपार्टमेंट में घुसकर बदमाशों ने गोली मार दी। घायल की पहचान दिलीप कुमार(40) के रूप में हुई है। दिलीप छड़-गिट्टी का कारोबार करते हैं।

बदमाशों ने पांच राउंड फायरिंग की। दिलीप को एक गोली पेट में लगी है। दूसरी गोली हाथ को छूती हुई निकल गई। घटना शास्त्रीनगर थाना इलाके के जीएस इंक्लेव की है।

Patna Trader Shot Near Shastri Nagar Pump House | JDU MLA Visit

इस वारदात का 2 मिनट 5 सेकेंड का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे 2 बदमाश हेलमेट लगाए अपार्टमेंट की सीढ़ियों के पास छिपकर बैठे हैं। जैसे ही दिलीप सीढ़िओं पर चढ़ते हैं।

बदमाश पीछे से आवाज देते हैं और गोली चला देते हैं। एक गोली दिलीप के पेट में लगी है। वो अंदर की तरफ भागते हैं। बदमाश भी उनके पीछे दौड़ते हैं और 4 गोली और दिलीप को निशाना बनाकर चलाते हैं, लेकिन बदमाशों का निशाना चूक जाता है।

अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरी वारदात

कारोबारी दिलीप कुमार मंगलवार की रात करीब 9.30 बजे अपने दफ्तर से अपार्टमेंट पहुंचते हैं। वो बताते हैं कि, जैसे ही मैं सीढ़ी चढ़कर फ्लैट की ओर बढ़ रहे थे, पहले से घात लगाए दो युवक आए और उसमें से एक ने मुझे पीछे हाथ से नॉक करता है। मैं देखने के लिए पीछे मुड़ा तब तक उसने गोली मार दी।

मैं ऊपर की ओर जान बचाने के लिए भागा, लेकिन एक बदमाश पिस्टल लेकर पीछा करता रहा। एक मेरे पीछे-पीछे पिस्टल लेकर बढ़ा। कुछ सीढ़ी चढ़ने के बाद फिर वह वापस लौटकर फायरिंग करते भाग गया।

घटना के बाद उन्हें तुरंत रुबान हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

अस्पताल में कारोबारी दोस्त से मिलने पहुंचे जदयू विधायक

दिलीप कुमार ‘एमपी इंजिकॉन’ कंपनी चलाते हैं, जिसका दफ्तर बोरिंग रोड स्थित कुमार टावर में है। उनकी कंपनी बड़ी निर्माण कंपनियों को मैटेरियल सप्लाई करती है।

एमपी ईनजीकौन एसपी सिंगला जैसी बड़ी-बड़ी कंपनियों में छड़ गिट्टी की सप्लाई देती है। दिलीप, जदयू विधायक श्याम रजक के अच्छे मित्र हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद श्याम रजक भी उन्हें देखने आए हैं।

कंस्ट्रक्शन मैटेरियल सप्लाई करते हैं कारोबार

अस्पताल पहुंचे दिलीप के पार्टनर रवि कुमार ने बताया कि, ‘दफ्तर से दिलीप सीपी ठाकुर रोड नंबर 2 शिवपुरी स्थित G.S इंक्लेव अपार्टमेंट में आ रहे थे। तभी बदमाशों ने उनके ऊपर फायरिंग कर दी। हमारी कंपनी एसपी सिंगला जैसी बड़ी-बड़ी कंपनियों को मैटेरियल सप्लाई करती है। मुख्य काम भवन, पुल, पुलिया, आदि कंस्ट्रक्शन में मैटेरियल सप्लाई करने का है।’

  • Related Posts

    सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज का नाम बदला:अब माता सीता मेडिकल कॉलेज कहलाएगा; 4700 करोड़ का लोन लेगी सरकार; सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    सीतामढ़ी के मेडिकल कॉलेज का नाम बदलकर अब ‘माता सीता मेडिकल कॉलेज’ किया जाएगा। वहीं अरवल, शेखपुरा समेत राज्य के कई जिलों में सरकार ने केंद्रीय विद्यालय खोलने का फैसला…

    हाजीपुर में निशांत पर बुलडोजर से बरसाए गए फूल:कार्यकर्ता बोले- बिहार के अगले CM होंगे; चंपारण से शुरू होगी सद्भाव यात्रा

    बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आज से ‘सद्भाव यात्रा’ पर हैं। वैशाली में कार्यकर्ताओं ने निशांत पर बुलडोजर से फूल बरसाए। इस दौरान रथ में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    NEET छात्रा मौत-रेप केस, CBI की धीमी जांच पर फटकार:5 महीने बाद भी जांच अधूरी, POCSO कोर्ट ने दिया डेडलाइन; परिवार को ₹2.5 लाख मुआवजा

    NEET छात्रा मौत-रेप केस, CBI की धीमी जांच पर फटकार:5 महीने बाद भी जांच अधूरी, POCSO कोर्ट ने दिया डेडलाइन; परिवार को ₹2.5 लाख मुआवजा

    सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज का नाम बदला:अब माता सीता मेडिकल कॉलेज कहलाएगा; 4700 करोड़ का लोन लेगी सरकार; सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज का नाम बदला:अब माता सीता मेडिकल कॉलेज कहलाएगा; 4700 करोड़ का लोन लेगी सरकार; सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    हाजीपुर में निशांत पर बुलडोजर से बरसाए गए फूल:कार्यकर्ता बोले- बिहार के अगले CM होंगे; चंपारण से शुरू होगी सद्भाव यात्रा

    हाजीपुर में निशांत पर बुलडोजर से बरसाए गए फूल:कार्यकर्ता बोले- बिहार के अगले CM होंगे; चंपारण से शुरू होगी सद्भाव यात्रा

    पटना- युवक की हत्या, अशोक राजपथ पर प्रदर्शन-आगजनी:भतीजी से छेड़छाड़ के विरोध पर चाचा का मर्डर, पत्नी बोली- पति के सीने पर बैठकर गला काटा

    पटना- युवक की हत्या, अशोक राजपथ पर प्रदर्शन-आगजनी:भतीजी से छेड़छाड़ के विरोध पर चाचा का मर्डर, पत्नी बोली- पति के सीने पर बैठकर गला काटा

    नीतीश ने छोड़ा CM हाउस, 7 सर्कुलर रोड शिफ्ट हुए:

    नीतीश ने छोड़ा CM हाउस, 7 सर्कुलर रोड शिफ्ट हुए:

    विष्णुपद-महाबोधि मंदिर में CM ने की पूजा:ई-रिक्शा से घूमकर कॉरिडोर का काम देखा; नालंदा में कहा- बेटियां जब तक घर नहीं पहुंचेंगी, पुलिस जागती रहेगी

    विष्णुपद-महाबोधि मंदिर में CM ने की पूजा:ई-रिक्शा से घूमकर कॉरिडोर का काम देखा; नालंदा में कहा- बेटियां जब तक घर नहीं पहुंचेंगी, पुलिस जागती रहेगी