कल शाम 4 बजे बिहार के नए CM का ऐलान

NDA की बैठक में फाइनल होगा नाम, 15 अप्रैल को शपथ समारोह, PM होंगे शामिल

बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर राज्यपाल के सचिव गोपाल मीणा ने सोमवार को पटना DM, SP, SSP समेत सीनियर अधिकारियों की बैठक बुलाई।

लोकभवन में चली इस बैठक में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर ब्रीफिंग दी गई। इससे पहले राज्यपाल के सचिव गोपाल मीणा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आवास पहुंचे थे। दोनों के बीच करीब 30 मिनट मुलाकात हुई।

जानकारी के मुताबिक, सीएम नीतीश कल 3.30 बजे राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। कल 2 बजे प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। वहीं 3 बजे जदयू विधायक दल की बैठक होगी।

इसके बाद NDA विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए सीएम के नाम पर मुहर लगेगी। शाम 4 बजे शिवराज सिंह चौहान नए सीएम के नाम का ऐलान करेंगे। 15 अपैल को सुबह 11 बजे शपथ समरोह का आयोजन किया जाएगा।

  • 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे लोकभवन में शपथ समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें PM मोदी भी शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक, वे 14 अप्रैल की शाम पटना पहुंचेंगे।
  • राज्यपाल के सचिव गोपाल मीणा ने पटना DM समेत सीनियर अधिकारियों के साथ बैठक की और शपथ समारोह के दौरान पूरे परिसर की सुरक्षा-व्यवस्था को पूरी से तरह चाक-चौबंद रखने के सख्त निर्देश दिए।
  • सीएम नीतीश अपने आवास 7 सर्कुलर रोड स्थित अपने आवास का निरीक्षण करने पहुंचे। इस्तीफा देने के बाद नीतीश इसी बंगले में शिफ्ट होंगे।
  • केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने भी सम्राट चौधरी के आवास पर उनसे मुलाकात की। बताया जा रहा कि जदयू के संभावित मंत्रियों की लिस्ट के साथ दोनों नेता पहुंचे थे।
  • पटना के शीतला मंदिर और खगड़िया के काली मंदिर में सम्राट को सीएम बनाने के लिए महायज्ञ का आयोजन किया गया।
  • जदयू ऑफिस में ‘25 से 30 फिर से नीतीश’ वाले पोस्टर हटा दिए गए हैं। ये पोस्टर बिहार चुनाव के वक्त लगाया गया था।

कल 11 बजे नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक

14 अप्रैल का दिन भी बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। इस दिन सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की अंतिम बैठक होगी। बैठक के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। इसी के साथ मौजूदा सरकार का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा।

इसके तुरंत बाद NDA विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें नए नेता का चुनाव किया जाएगा। BJP की ओर से इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उनकी मौजूदगी में विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी।

कुल मिलाकर बिहार में सत्ता परिवर्तन की तस्वीर अब पूरी तरह साफ होने वाली है। अगले दो दिनों में न सिर्फ मुख्यमंत्री का नाम सामने आएगा, बल्कि नई सरकार का पूरा ढांचा भी तय हो जाएगा, जिस पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हुई हैं।

  • Related Posts

    सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज का नाम बदला:अब माता सीता मेडिकल कॉलेज कहलाएगा; 4700 करोड़ का लोन लेगी सरकार; सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    सीतामढ़ी के मेडिकल कॉलेज का नाम बदलकर अब ‘माता सीता मेडिकल कॉलेज’ किया जाएगा। वहीं अरवल, शेखपुरा समेत राज्य के कई जिलों में सरकार ने केंद्रीय विद्यालय खोलने का फैसला…

    हाजीपुर में निशांत पर बुलडोजर से बरसाए गए फूल:कार्यकर्ता बोले- बिहार के अगले CM होंगे; चंपारण से शुरू होगी सद्भाव यात्रा

    बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आज से ‘सद्भाव यात्रा’ पर हैं। वैशाली में कार्यकर्ताओं ने निशांत पर बुलडोजर से फूल बरसाए। इस दौरान रथ में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    NEET छात्रा मौत-रेप केस, CBI की धीमी जांच पर फटकार:5 महीने बाद भी जांच अधूरी, POCSO कोर्ट ने दिया डेडलाइन; परिवार को ₹2.5 लाख मुआवजा

    NEET छात्रा मौत-रेप केस, CBI की धीमी जांच पर फटकार:5 महीने बाद भी जांच अधूरी, POCSO कोर्ट ने दिया डेडलाइन; परिवार को ₹2.5 लाख मुआवजा

    सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज का नाम बदला:अब माता सीता मेडिकल कॉलेज कहलाएगा; 4700 करोड़ का लोन लेगी सरकार; सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज का नाम बदला:अब माता सीता मेडिकल कॉलेज कहलाएगा; 4700 करोड़ का लोन लेगी सरकार; सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    हाजीपुर में निशांत पर बुलडोजर से बरसाए गए फूल:कार्यकर्ता बोले- बिहार के अगले CM होंगे; चंपारण से शुरू होगी सद्भाव यात्रा

    हाजीपुर में निशांत पर बुलडोजर से बरसाए गए फूल:कार्यकर्ता बोले- बिहार के अगले CM होंगे; चंपारण से शुरू होगी सद्भाव यात्रा

    पटना- युवक की हत्या, अशोक राजपथ पर प्रदर्शन-आगजनी:भतीजी से छेड़छाड़ के विरोध पर चाचा का मर्डर, पत्नी बोली- पति के सीने पर बैठकर गला काटा

    पटना- युवक की हत्या, अशोक राजपथ पर प्रदर्शन-आगजनी:भतीजी से छेड़छाड़ के विरोध पर चाचा का मर्डर, पत्नी बोली- पति के सीने पर बैठकर गला काटा

    नीतीश ने छोड़ा CM हाउस, 7 सर्कुलर रोड शिफ्ट हुए:

    नीतीश ने छोड़ा CM हाउस, 7 सर्कुलर रोड शिफ्ट हुए:

    विष्णुपद-महाबोधि मंदिर में CM ने की पूजा:ई-रिक्शा से घूमकर कॉरिडोर का काम देखा; नालंदा में कहा- बेटियां जब तक घर नहीं पहुंचेंगी, पुलिस जागती रहेगी

    विष्णुपद-महाबोधि मंदिर में CM ने की पूजा:ई-रिक्शा से घूमकर कॉरिडोर का काम देखा; नालंदा में कहा- बेटियां जब तक घर नहीं पहुंचेंगी, पुलिस जागती रहेगी