अमाल मलिक ने तान्या मित्तल के लिए गाया रोमांटिक गाना:बोले- ‘मैं तुमसे इश्क करने की इजाजत…’, शरमा गईं इंफ्लुएंसर

टीवी शो ‘बिग बॉस 19’ के आज के एपिसोड में एक्ट्रेस उर्फी जावेद की एंट्री होगी। शो के प्रोमो में दिखाया गया कि उर्फी ने घरवालों को मजेदार टास्क दिए। उन्होंने अमाल मलिक और तान्या मित्तल को बुलाया और घरवालों से पूछा कि इन दोनों में से किसका ब्रेकअप जल्दी होगा। ज्यादातर ने तान्या का नाम लिया। इसके बाद गाने और रोमांस वाला माहौल देखने को मिला। इस दौरान अमाल ने तान्या के लिए रोमांटिक गाना ‘मैं तुमसे इश्क करने की इजाजत…’ गाया और उनके साथ डांस भी किया। तान्या शर्माने लगीं। इस पर उर्फी ने तान्या से पूछा कि वह क्यों शरमा रही हैं? बता दें कि हाल ही में अमाल और तान्या की नजदीकियां चर्चा में रही हैं। अमाल के बीमार होने पर तान्या ने उनका खास ख्याल रखा था। इसी वजह से सोशल मीडिया पर दोनों के बीच लव एंगल की बातें सामने आईं। वहीं, जब ‘टेली चक्कर’ के साथ बातचीत में जब अमाल के भाई अरमान से पूछा गया कि क्या वह तान्या मित्तल को होने वाली भाभी के रूप में देखते हैं तो वह बोले, ‘मुझे अब ये इंटरव्यू बीच में ही छोड़ देना चाहिए।’ अमाल के पिता डब्बू मलिक ने टेली मसाला’ को दिए इंटरव्यू में तान्या को लेकर कहा था, ‘तान्या मित्तल जी आप बहुत अच्छे हो। बहुत प्यार से, बहुत अच्छे से आप बात करते हो। अच्छी चीजें सिखाते हो। मुझे वो पसंद है। वह नेक दिल की इंसान है। अच्छी इंसान हैं। उसको ज्यादा रोमांस का मोड़ मत दीजिए। दोस्त हैं। सब कर रहे हैं।’ बताते चलें कि इस वीकेंड के वार में सलमान खान ने गौरव खन्ना को उनके टास्क में हिस्सा न लेने पर डांट लगाई थी। सलमान ने गौरव की परफॉर्मेंस पर सवाल उठाते हुए कहा कि आप फ्रंट पर खेलने से डर रहे हैं। पूरे हफ्ते में आप सिर्फ 20 मिनट दिखे। इस मुद्दे पर गौरव की बसीर अली और अमाल मलिक से भी भिड़ंत हो चुकी है। इस हफ्ते अभिषेक बजाज, अशनूर कौर, नेहल चुडासमा, बसीर और प्रणीत नॉमिनेट हुए हैं। इनमें से एक को घर छोड़ना पड़ेगा। पिछले हफ्ते शो में डबल एविक्शन हुआ था, जिसमें नतालिया और नगमा मिराजकर को शो से एविक्ट किया गया था।

  • Related Posts

    BIHAR चुनाव से वोटों की गिनती का नया सिस्टम

    बिहार विधानसभा चुनावों में इस बार वोटों की गिनती का नया सिस्टम लागू किया गया है। चुनाव आयोग ने पारदर्शिता और तेजी सुनिश्चित करने के लिए कई तकनीकी बदलाव किए…

    एन. रघुरामन का कॉलम:‘विकसित भारत’ का मतलब बेहतर अर्थव्यवस्था के साथ अच्छी सेहत भी है

    एक वक्ता ने कहा कि ‘प्री-डायबेटिक मरीजों की उल्लेखनीय संख्या के साथ भारत में मधुमेह का जोखिम दुनिया में सर्वाधिक है। देश में कार्डियो-वेस्कुलर बीमारियों का जोखिम भी वैश्विक औसत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    NEET छात्रा मौत-रेप केस, CBI की धीमी जांच पर फटकार:5 महीने बाद भी जांच अधूरी, POCSO कोर्ट ने दिया डेडलाइन; परिवार को ₹2.5 लाख मुआवजा

    NEET छात्रा मौत-रेप केस, CBI की धीमी जांच पर फटकार:5 महीने बाद भी जांच अधूरी, POCSO कोर्ट ने दिया डेडलाइन; परिवार को ₹2.5 लाख मुआवजा

    सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज का नाम बदला:अब माता सीता मेडिकल कॉलेज कहलाएगा; 4700 करोड़ का लोन लेगी सरकार; सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज का नाम बदला:अब माता सीता मेडिकल कॉलेज कहलाएगा; 4700 करोड़ का लोन लेगी सरकार; सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    हाजीपुर में निशांत पर बुलडोजर से बरसाए गए फूल:कार्यकर्ता बोले- बिहार के अगले CM होंगे; चंपारण से शुरू होगी सद्भाव यात्रा

    हाजीपुर में निशांत पर बुलडोजर से बरसाए गए फूल:कार्यकर्ता बोले- बिहार के अगले CM होंगे; चंपारण से शुरू होगी सद्भाव यात्रा

    पटना- युवक की हत्या, अशोक राजपथ पर प्रदर्शन-आगजनी:भतीजी से छेड़छाड़ के विरोध पर चाचा का मर्डर, पत्नी बोली- पति के सीने पर बैठकर गला काटा

    पटना- युवक की हत्या, अशोक राजपथ पर प्रदर्शन-आगजनी:भतीजी से छेड़छाड़ के विरोध पर चाचा का मर्डर, पत्नी बोली- पति के सीने पर बैठकर गला काटा

    नीतीश ने छोड़ा CM हाउस, 7 सर्कुलर रोड शिफ्ट हुए:

    नीतीश ने छोड़ा CM हाउस, 7 सर्कुलर रोड शिफ्ट हुए:

    विष्णुपद-महाबोधि मंदिर में CM ने की पूजा:ई-रिक्शा से घूमकर कॉरिडोर का काम देखा; नालंदा में कहा- बेटियां जब तक घर नहीं पहुंचेंगी, पुलिस जागती रहेगी

    विष्णुपद-महाबोधि मंदिर में CM ने की पूजा:ई-रिक्शा से घूमकर कॉरिडोर का काम देखा; नालंदा में कहा- बेटियां जब तक घर नहीं पहुंचेंगी, पुलिस जागती रहेगी